Posts

Showing posts from June, 2019

पत्रकार प्रेस क्लब (पीपीसी) यूपी के प्रदेश संरक्षक बने वाराणसी दैनिक भास्कर अखबार के ब्यूरो चीफ डा.वरुण उपाध्याय,खुशी की लहर वाराणसी।पत्रकार प्रेस क्लब यूपी के प्रदेश स्तरीय इक्कीस सदस्यीय कोर कमेटी की बुधवार को प्रदेश कार्यालय पर एक आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें पीपीसी के प्रदेश संयोजक श्री विनय कुमार मौर्या ने प्रदेश संरक्षक के पद पर वाराणसी दैनिक भास्कर अखबार के ब्यूरो चीफ डॉक्टर वरुण कुमार उपाध्याय के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने एक स्वर से डॉ उपाध्याय के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। बैठक में सर्वसम्मति यह निर्णय लिया गया कि आज की तिथि से डॉक्टर वरुण कुमार उपाध्याय पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे।श्री उपाध्याय जी के इस पद पर आसीन होने से पत्रकार प्रेस क्लब संगठन काफी मजबूत मिलने के साथ प्रदेश में प्रदेश में पीपीसी का विस्तार बढेगा। पत्रकार प्रेस क्लब जिंदाबाद,पत्रकार एकता जिंदाबाद।। घनश्याम पाठक (दैनिक भास्कर वाराणसी) एवं प्रदेश अध्यक्ष पीपीसी व पीपीसी वेब न्यूज़ चैनल यूपी 26 जून 19

किस्मत फूटी,परंपरा टूटी ! दर्जन भर लोगों की नौकरी लेने वाले अमर उजाला वाराणसी के न्यूज एडिटर प्रदीप मिश्रा की आज गुमनामी में हुई विदाई,जम्मू के लिए हुए रवाना ।। -------------------------------------------------------- वाराणसी।"लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में" बशीर बद्र का ये शेर चरितार्थ करने वाले अमर उजाला वाराणसी यूनिट के तत्कालीन न्यूज़ एडिटर प्रदीप मिश्रा करीब दर्जन भर लोगो की नौकरी लेने के बाद आज खुद जम्मू के लिए रवाना हो गए है।इस दौर में जहां लोगो को भगीरथ प्रयास के बाद नौकरी मिलती है वही  प्रदीप मिश्रा बड़े आसानी से दर्जनभर लोगो की नौकरी लेकर उनके बीबी बच्चों की बद्दुआ लेकर गुमनामी में जम्मू के लिए रवाना हो गए। अब देखना यह है कि जम्मू में भी इसी तरह लोगो की नौकरी लेते रहते है या अपनी नौकरी खुद गवा देते है। वैसे भी इनकी खोखली काबिलियत को अमर उजाला प्रबंधन बखूबी जान व पहचान गया है,जो लोगों की बद्दुआ से संभव हो सका है।आज दिनांक 18 जून 19 मंगलवार को रात्रि 8 बजे अमर उजाला वाराणसी के न्यूज़ रूम में अमर उजाला के तेज तर्रार संपादक वीरेंद्र आर्या ने न्यूज़ एडिटर प्रदीप मिश्रा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें विदा किया। भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरे अमर उजाला वाराणसी के न्यूज़ एडिटर प्रदीप कुमार मिश्र अपनी दूसरी पारी के लिए  गुमनामी के बीच मंगलवार की रात जम्मू के लिए रवाना हो गए।जम्मू में वो कौन सा गुल खिलाएंगे ये तो समय के गर्भ में है।फिलहाल वाराणसी में इनके लिए न कोई बिदाई समारोह का आयोजन किया गया और न ही स्टेशन पर इन्हें कोई छोड़ने के लिए पहुंचा,इस तरह अमर उजाला वाराणसी में एक परंपरा का भी अंत हो गया। बता दे कि प्रदीप मिश्रा अन्य जगहों की तरह वाराणसी में भी अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ बत्तमीजी,बदजुबानी,बदमिजाजी और अखबार की साख के साथ खिलवाड़ करते रहे। यह जानकारी अमर उजाला के एमडी राजुल माहेश्वरी को हुई तो उन्होंने कार्यवाई करते हुए न सिर्फ प्रदीप मिश्रा को जम्मू भेज दिया बल्कि इनके आका संपादक राजेन्द्र त्रिपाठी को मेरठ बुला लिया।संमझाजाता है कि भ्रष्ट्राचार के आरोपो में घिरी तीसरी और आखिरी कड़ी क्राइम रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी पर भी प्रबंधन शीघ्र कार्यवाई करके अपनी साफ सुथरी छवि पर खुद मुहर लगाएगा। बतादे कि इससे पहले अमर उजाला वाराणसी के संपादक व उनके खास लोगो के स्थानांतरण पर बिदाई समारोह का आयोजन किया जाता था,वह भी कर्मचारियों से चंदा लेकर,मगर प्रदीप मिश्रा के साथ ऐसा कुछ नही हुआ।इसकी दो वजह रहीं एक तो प्रदीप मिश्रा का सहयोगियों के साथ दमनकारी स्वभाव रहा,दूसरा पूर्व में बिदाई समारोहों में चंदा उगाही का मामला अमर उजाला प्रबंधन का संज्ञान में लेना रहा।इस तरह वाराणसी में संपादक रहे राजेन्द्र त्रिपाठी के बिदाई समारोह के अगुआ रहे प्रदीप मिश्रा अपनी बिदाई समारोह से वंचित रह गए।यही नही इसे किस्मत का खेल कहे या कुछ और जम्मू में प्रदीप मिश्रा कभी अपने जूनियर रहे सहयोगी के अंडर में अब काम करेंगे। जानले कि वाराणसी के तत्कालीन संपादक राजेन्द्र त्रिपाठी समाचार संपादक प्रदीप मिश्रा व क्राइम रिपोर्टर पुष्पेंद्र त्रिपाठी के द्वारा खबरों व संवाददाताओ के नियुक्ति के नाम पर धन उगाही व शराब वसूली का कार्य करते थे।इस मामले को अमर उजाला के ही सेवापुरी संवादददाता घनश्याम पाठक ने उठाया था।संवाददाता ने इस भ्रष्टाचार से संबंधित आडियो विडियो फोटो व शिकायती पत्र अमर उजाला के एमडी राजुल माहेश्वरी को सौपा था।समझाजाता है कि एमडी राजुल माहेश्वरी ने गहन जांच पड़ताल कराने के बाद उक्त कार्यवाई की है।इस मामले में संवादाता घनश्याम पाठक की शिकायत पर आईजी रेंज के निर्देश पर एसपी सिटी द्वारा उपरोक्त राजेन्द्र त्रिपाठी,प्रदीप मिश्रा,पुष्पेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के मामले की जांच की जा रही है।पीड़ित संवाददाता ने एसपी सिटी के यहां अपना बयान दर्ज कराते हुए 19 पन्ने का साक्ष्य व पेनड्राइव में एक बीडीओ एक आडियो व चार फोटो भी उपलब्ध करा दिया है।अब देखना यह है कि अमर उजाला प्रबन्धन की तरह पुलिस प्रशासन त्वरित कार्यवाई करता है या फिर आरोपियों के प्रभाव में आकर मामले को झुलाता है। 18 जून 19

कथित पत्रकार जांच करने के नाम पर कर रहे थे धनउगाही,ग्रामीणों ने पीटा

पीपीसी वाराणसी के जिला संरक्षक अशोक पांडेय के साथ पुलिसकर्मी ने किया दुर्व्यवहार,पीपीसी कार्यवाही की मांग पर अड़ा,पीपीसी निगरानी समिति भी करेगी जांच

पत्रकार प्रेस क्लब चित्रकूट के जिलाध्यक्ष बने सूरज सोनी

पत्रकार प्रेस क्लब यूपी के नए पदाधिकारियों का मनोनयन,देखे सूची