कथित पत्रकार जांच करने के नाम पर कर रहे थे धनउगाही,ग्रामीणों ने पीटा
मोबाइल पर फर्जी खबर चलाने वाले कथित पत्रकार को ग्रामीणों ने पीटा
वाराणसी। मोबाइल पर आए दिन फर्जी खबर चलाने वाले कथित पत्रकार विकास श्रीवास्तव को ग्रामीणों ने गुरुवार की पूर्वाहन जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बरनी इंटर कॉलेज के समीप जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि कथित पत्रकार आए दिन गांव में जाकर विकास कार्यों की जांच के नाम पर लोगों से धन उगाही करता फिर रहा है। पिछले दिनों इसी कथित पत्रकार की टीम को भदोही में भी ग्रामीणों ने ऑडियो बनाने के बाद जमकर पीटा था। आए दिन कथित पत्रकार की पिटाई इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।