पीपीसी वाराणसी के जिला संरक्षक अशोक पांडेय के साथ पुलिसकर्मी ने किया दुर्व्यवहार,पीपीसी कार्यवाही की मांग पर अड़ा,पीपीसी निगरानी समिति भी करेगी जांच
पत्रकार प्रेस क्लब वाराणसी के जिला संरक्षक श्री अशोक पांडेय जी के साथ दिनांक 14 जून 19 की शाम लगभग 7:00 बजे पांडेयपुर पुलिस चौकी के सिपाही संजीत सिंह द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था। इस मामले में पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा डीजीपी,वाराणसी पुलिस को बीडीओ व मैसेज ट्वीट करने के साथ एसपी सिटी,सीओ के साथ इंस्पेक्टर कैंट को घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं पत्रकार अशोक पांडेय के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में वायरल हुए बीडीओ व संबंधित प्रकरण की जांच के लिए पीपीसी निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री संतोष पांडेय जी के नेतृत्व में 3 सदस्य समित जांच करेगी।जांच में वाराणसी मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश मिश्रा जी व वाराणसी सदर तहसील अध्यक्ष श्री कृष्णा सिंह जी शामिल रहेंगे। निगरानी समिति 3 दिवस के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेंगे।निगरानी समिति की रिपोर्ट गुप्त रखी जाएगी।
घनश्याम पाठक प्रदेश अध्यक्ष पीपीसी यूपी
15 जून 19