पत्रकार प्रेस क्लब भदोही की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा,बैठक सकुशल सम्पन्न
पत्रकार प्रेस क्लब भदोही की बैठक सकुशल सम्पन्न
भदोही।खंड विकास कार्यालय औराई के सभागार में पत्रकार प्रेस क्लब की एक आपात बैठक प्रदेश महासचिव सत्येंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक रहे।बैठक में उपस्तित समस्त पत्रकारों ने एक स्वर से संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि कुछ निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदल कर उनके स्थान पर सक्रिय लोगों को मनोनीत किया जाए।प्रेदश अध्य्क्ष व प्रदेश महासचिव राय मशविरा करने के बाद पीपीसी भदोही के जिला संयोजक आशीष सोनी तथा जिला महासचिव के पद पर औराई तहसील अध्यक्ष रहे विमलेश दुबे को मनोनीत किया। बैठक में भदोही के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने उपस्थित पदाधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि भदोही में संगठन को मजबूती के लिए सभी लोग साथ दे।जिससे पीपीसी परिवार को मजबूती मिल सके।उपस्थित पत्रकारों ने जिलाध्य्क्ष का एक स्वर से समर्थन किया। इस मौके पर मिर्जापुर के मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह,मंडल महासचिव राहुल शर्मा, धीरेंद्र द्विवेदी,संजय सिंह,मो.नसीम, फूल चन्द्र मिश्रा,उमेश पाठक,अन्नू दुबे,कृष्ण कुमार, चन्द्रबालक रॉय,प्रकाश जयसवाल, विजय तिवारी,प्रशांत पांडेय,राजकुमार सरोज, सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।फोटो।
08 दिसंबर 19