पीपीसी के पूर्वांचल संयोजक साजिद अंसारी की बहन को मिला न्याय__________________

पीपीसी के पूर्वांचल संयोजक साजिद अंसारी की बहन को मिला न्याय
__________________

सोनभद्र।राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के छपका मोहल्ले में पीपीसी के पूर्वांचल संयोजक साजिद अंसारी जी की बहन सहाना बानो के मामले में जिलाधिकारी व एसपी ने गंभीरता दिखाते हुए पीड़ित विधवा महिला को न्याय दिलवाने का कार्य किया है।सर्वप्रथम तो कई महीनों से परेशान विधवा महिला को परिवार से बेदखल करने के लिए छपका ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कुटुंब रजिस्टर से ही उसका नाम गायब करवा दिया गया था।पिछले दिनों हमारी यानी प्रदेश अध्यक्ष से जिलाधिकारी से वार्ता हुई थो,जिन्होंने तत्काल प्रभाव से एडीओ पंचायत को निर्देशित कर विधवा महिला का नाम कुटुंब रजिस्टर में दर्ज करवा दिया।उसके बाद जिलाधिकारी व एसपी ने महिला को घर में प्रवेश कराने के लिए रावटसगंज कोतवाल को निर्देशित किया था। कोतवाली पुलिस जब मौके पर गई तो ससुराल के लोग घर में ताला जड़कर फरार हो गए थे। 5 दिन फरारी काटने के बाद आज सुबह ससुराल के लोग ताला खोलकर घर में प्रवेश किये। ससुराल पक्ष के लोगों को घर आने की जानकारी मिलने की सूचना राबर्ट्सगंज कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा को मेरे द्वारा दी गई। सूचना पाकर मयफोर्स मौके पर पहुंचकर विधवा को उसके घर में प्रवेश दिलवा दिया।प्रवेश दिलाए जाने की पुष्टि खुद कोतवाल ने की। पूर्वांचल संयोजक सादिक अंसारी ने भी कुटुंब रजिस्टर में नाम दर्ज होने और विधवा बहन को घर में प्रवेश दिलाने की बात बताई। विधवा के साथ ससुरालियों द्वारा विधवा के साथ मारपीट किए जाने मामले में मेडिकल मुआयना होने के बाद मुकदमा भी दर्ज करवाने की कार्यवाही की जाएगी। एसपी सोनभद्र ने कहा कि पीड़ित विधवा के साथ न्याय होगा।

इस लड़ाई में मैं सर्वप्रथम सोनभद्र की जिला अध्यक्ष श्रीमती तारा शुक्ला की पूरी टीम को हृदय की अंतिम गहराइयों से बधाई देता हूं और हौसलाफजाई के लिए मिर्जापुर,वाराणसी, भदोही,जौनपुर,चंदौली, सोनभद्र,मऊ के सभी क्रांतिकारी पत्रकारों के प्रति धन्यवाद साधुवाद के साथ आभार प्रकट करता हूं🙏🌹🙏

पीपीसी जिंदाबाद पत्रकार प्रेस क्लब जिंदाबाद।

 *घनश्याम पाठक प्रदेश अध्यक्ष पीपीसी यूपी* 🙏🌹🙏