सोनभद्र की बैठक में उठा पत्रकारों के उत्पीड़न का मुद्दा
पीपीसी की बैठक में उठा पत्रकारों के उत्पीड़न का मुद्दा
*पत्रकार प्रेस क्लब सोनभद्र की बैठक संपन्न*
सोनभद्र। पत्रकार प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक सोनभद्र जिले के मारकुण्डी पहाड़ी पर स्थित वीर लोरिक स्मारक पार्क मे आयोजित की गयी।सोनभद्र जिले की बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा आए दिन हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।इसी के साथ पत्रकार प्रेस क्लब के संगठन की मजबूती पर लोगों ने बल दिया। बैठक के पूर्व पत्रकारों का जत्था वीर लोरिक के स्मारक मे पहुंच कर उन्हें शत-शत नमन किया। पत्रकारों ने वीर लोरिक द्वारा अपने सिद्ध बिजुरिया नामक तलवार से विशाल पत्थर को दो खण्डों मे विभक्त किया था उसे भी पत्रकारों ने करीब से देखा।जान लें कि वीर लोरिक मूलतः बलिया जिले के गौरा गांव के मूल निवासी थे। वीर लोरिक सोनभद्र के अगोरी राज्य के आतंकी कहे जाने वाले राजा मोलागत के आतंक से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए अगोरी में अहिर जाति के क्षत्रयमहरा की पत्नि धनवा की देवी स्वरूपा पुत्री मंजरी से विवाह किया, तथा आतंकी राजा सहित उसका इन्द्रावत हाथी तथा वीर भांजा निर्मल और पहलवान मदरमल सहित हजारों योद्धाओं को पराजित कर अगोरी किले पर विजय प्राप्त कर लिया था।वीर लोरिक अपनी मंजरी का डोला लेकर मारकुण्डी पहाड़ी से होकर अपने गृह जनपद बलिया जा रहे थे। इसी दौरान वीर लोरिक की पत्नि मंजरी ने अपने पति के वीरता के शौर्य को देखने के लिए उनसे यह अनुरोध किया कि इस विशाल शिला खण्ड को एक ही बार मे दो खण्ड कर दीजिए। लोरिक ने अपनी पत्नि की बातों को मानकर अपनी सिद्ध बिजुरिया तलवार से एक ही वार मे विशालकाय शिला खण्ड को दो भागों मे विभक्त कर दिया। उसके बाद मंजरी देवी ने अपने अमर सुहाग के प्रतीक सिन्दूर को इसी पत्थर पर लगाया जो लग्न के समय आज भी चमकता रहता है। तभी से मारकुण्डी पहाड़ी पर वीर लोरिक की कहानी अमर हो गयी। बैठक मे पत्रकार प्रेस क्लब प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक,पूर्वांचल संयोजक डाॅ0 साज़िद अंसारी, राम लाल साहनी, विकास अग्रहरि, चंदौली जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी,सोनभद्र जिलाध्यक्ष तारा शुक्ला, गजेन्द्र गुप्ता,चंदन पाण्डेय,शिवम सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रत्नेश,विकास मिश्रा, विकास सिंह,अवनीश, जनार्दन पाठके,श्रीराम शुक्ल,पवन पाठक, सुशील पाण्डेय, कौशलेश पाठक, धीरज पाण्डेय जी, शैलेन्द्र चतुर्वेदी,मृदुल मिश्रा, आकाश वर्मा,अशोक गोयल,रोशन शर्मा, संदीप शर्मा सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। फोटो।