अमर उजाला के सीनियर सब एडिटर अभलेन्दु दुबे बने भास्कर के न्यूज़ एडिटर

अमर उजाला के सीनियर सब एडिटर अभलेन्दु दुबे बने भास्कर के न्यूज़ एडिटर

सब एडिटर श्रीराम त्रिपाठी ने भी अमर उजाला छोड़ा

वाराणसी।अमर उजाला के सीनियर सब एडिटर अभलेन्दु दुबे ने अपनी संस्थान को छोड़कर दैनिक भास्कर वाराणसी संस्करण में न्यूज़ एडिटर के पद पर ज्वाइनिंग कर लिया हैं। इसी तरीके से अमर उजाला के सब एडिटर श्री राम त्रिपाठी ने भी अपने संस्थान को छोड़कर दैनिक जागरण वाराणसी मे ज्वाइनिंग कर लिया हैं।अभलेन्दु दुबे ने मंगलवार की शाम अमर उजाला में पहुंचकर संपादक को अपना इस्तीफा सौंप दिया।इसके पूर्व श्री राम त्रिपाठी भी अपना इस्तीफा संपादक को सो चुके है।अभलेन्दु दुबे ने बताया कि अमर उजाला के संपादक वीरेंद्र कुमार आर्या व समाचार संपादक पुरुषोत्तम जी ने नई पारी के लिए आशीर्वाद के साथ शुभकामनाएं भी दी।दैनिक भास्कर वाराणसी संस्करण के संपादक डॉ वरुण उपाध्याय ने बताया कि अभलेन्दु दुबे दैनिक भास्कर वाराणसी संस्करण में न्यूज़ एडिटर के पद पर नियुक्त किए गए हैं।
2 अक्टूबर 19