आगामी 22 अक्टूबर को सोनभद्र में होगी पत्रकार प्रेस क्लब की बैठक
आगामी 22 अक्टूबर को सोनभद्र में होगी पत्रकार प्रेस क्लब की बैठक
सोनभद्र। पत्रकार प्रेस क्लब सोनभद्र जिले की बैठक आगामी 22 अक्टूबर 19 दिन मंगलवार समय दोपहर 12:00 बजे स्थान राबर्ट्सगंज स्थित पंचमुखी शिव मंदिर के प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक की अध्यक्षता में आहूत की गई है। बैठक का आयोजन पीपीसी के पूर्वांचल संयोजक डॉक्टर साजिद अंसारी एवं जिला अध्यक्ष सोनभद्र श्रीमती तारा शुक्ला की देखरेख में संपन्न होगी। सोनभद्र की जिला अध्यक्ष श्रीमती तारा शुक्ला की ओर से बैठक के बाद सभी पत्रकार साथियों को लजीज व्यंजनों को ग्रहण करने के लिए भी सादर आमंत्रित किया जा रहा है। पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश पूर्वांचल,मंडल,जिला एवं तहसील के सभी पदाधिकारियों के साथ सभी सदस्यों को कार्यक्रम में आने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है। सोनभद्र के कार्यक्रम में पत्रकार प्रेस क्लब के समस्त जनपद वासियों के पत्रकारों को इस बैठक में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित हैं।
निवेदक
डॉक्टर साजिद अंसारी-पूर्वांचल संयोजक- पीपीसी एवं श्रीमती तारा शुक्ला-जिला अध्यक्ष-पीपीसी-सोनभद्र🙏💐🌹🙏💐🌹🙏।।