पत्रकार प्रेस क्लब की नेक पहल:पीपीसी हॉस्पिटल में पत्रकारों का होगा निशुल्क इलाज
पत्रकार प्रेस क्लब (पीपीसी) के पत्रकारों के लिए विशेष सूचना
पीपीसी के समस्त जनपद वासियों के पत्रकारों को सूचित किया जाता है कि कोई भी पत्रकार साथी या उसका सगा संबंधी रिश्तेदार गंभीर बीमारियों से ग्रसित है तो उसका निशुल्क इलाज वाराणसी जनपद स्थित टेंगरा मोड़ पर स्थापित पीपीसी हॉस्पिटल में किया जाएगा। इसका नेतृत्व पीपीसी हॉस्पिटल के प्रबंधक एवं पीपीसी के पूर्वांचल संयोजक डॉक्टर साजिद अंसारी जी करेंगे। इलाज के लिए प्रदेश अध्यक्ष से अनुमति कार्ड लेना अनिवार्य होगा।बगैर अनुमति कार्ड के किसी का भी निशुल्क इलाज नहीं होगा।
घनश्याम पाठक प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार प्रेस क्लब(पीपीसी यूपी)
09 सितंबर 19