कोर्ट ने जारी किया वसूली वारंट,पुलिस ने कविता के पति नंदन पाठक को किया गिरफ्तार

वसूली वारंट में पति नंदन पाठक गिरफ्तार
वाराणसी।जंसा थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी नन्दन पाठक उर्फ नंदलाल पाठक पुत्र स्व.दीनानाथ पाठक को जंसा पुलिस ने गुरुवार की रात न्यायालय के वसूली वारंट पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार पत्नी द्वारा न्यायालय में घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर किया गया था। जिसके तहत न्यायालय ने पीड़िता के पति नंदलाल पाठक को गुजारा भत्ता देने के लिए आदेशित किया था।परंतु पति द्वारा गुजारा भत्ता की राशि न  पत्नी को दी गई और  न हीं न्यायालय में जमा किया गया।जिस पर न्यायालय ने 36 हजार रुपये का वसूली वारंट जारी किया था।जंसा पुलिस ने बताया कि यदि  नंदलाल पाठक  वसूली के रुपए जमा कर देते हैं तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा।अन्यथा उन्हें  न्यायालय में पेश किया जाएगा।न्यायालय के आदेश पर जंसा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जाता है कि नंदन पाठक की शादी चोलापुर थाना क्षेत्र के भैठोली गांव निवासी नंदलाल मिश्र की पुत्री कविता से हुई थी।शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करते हुए घर से मारपीट कर भगा दिया था।इस मामले में पत्नी कविता द्वारा न्यायालय में घरेलू हिंसा के साथ परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है। जो न्यायालय में विचाराधीन है।जंसा पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। जंसा थाने के एसआई सहीपाल यादव ने बताया कि नंदलाल पाठक को थाने से नहीं छोड़ा गया बल्कि  का कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया है।
6 सितंबर 19