अफसरों की तानाशाही के विरोध में पत्रकार एकजुट होकर करें विरोध:पीपीसी
पत्रकारो पर दर्ज हुए मुकदमे को सरकार ले वापस
वाराणसी।मिर्जापुर जिले के पत्रकार पवन जायसवाल के साथ अन्य कई पत्रकारों पर झूठे तरीके से फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने का पत्रकार प्रेस क्लब पुरजोर विरोध करता है। तथ्यों की रोशनी से स्पष्ट साबित है कि मिर्जापुर जिले के जनसंदेश के पत्रकार श्री पवन जायसवाल सिउर के स्कूल में छात्र एवं छात्राओं को नमक रोटी खिलाये जाने की जो खबर साक्ष्य के आधार पर कलेक्ट करके प्रकाशित किया था,वह साक्ष्य देखने से हंड्रेड प्रतिशत सत्य और सही है। प्रशासन द्वारा सत्य को कुचलने का जो कुत्सित प्रयास किया जा रहा है इसे पत्रकार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। मिर्जापुर जिला प्रशासन का यह कृत्य चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।ऐसी परिस्थिति में जिले व प्रदेश के पत्रकारों को अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला करना चाहिए। क्योंकि आज एक पवन के सत्य को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। यदि पत्रकार अन्याय के खिलाफ आंदोलित नहीं हुए तो एक पवन नहीं बारी बारी से कइयों पवन के सत्य को कुचल दिया जाएगा। अन्याय के खिलाफ पत्रकार प्रेस क्लब पीड़ित पत्रकार पवन जायसवाल के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलने को तैयार है।
पीपीसी मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष/पूर्वांचल प्रभारी साजिद अंसारी जी आप अपनी पूरी टीम के साथ पीड़ित पत्रकार की मदद के लिए मिर्जापुर मंडल मुख्यालय पर अपनी टीम के साथ पहुंचने का कष्ट करें। वहां आप लोग शांतिपूर्ण ढंग से मंडलायुक्त को पत्रक सौंप कर पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग करें।
घनश्याम पाठक प्रदेश अध्यक्ष पीपीसी यूपी