व्हाट्सएप ग्रूपो पर अपमानजनक टिप्पणी करना व्हाट्सपिया नंदलाल पाठक को पड़ा भारी,जंसा में दो पर मानिहानी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा
व्हाट्सपिया नंदलाल पाठक सहित दो पर मानिहानी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा
व्हाट्सएप ग्रूपो पर अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला
वाराणसी।जंसा थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी व्हाट्सपिया नंदलाल पाठक व दो के खिलाफ जंसा पुलिस ने पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक की तहरीर पर मानहानि व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दे कि नंदलाल पाठक आए दिन व्हाट्सएप ग्रूपो पर पत्रकार घनश्याम पाठक के खिलाफ अपमानजनक अनर्गल लेख पोस्ट कर रहे थे। आरोपी नंदलाल पाठक ने अपने एक सहयोगी के साथ मिल कर सेवापुरी न्यूज़ ग्रुप के साथ कई अन्य ग्रुपों पर पिछले जुलाई माह में गंभीर अपमानजनक टिप्पणी लेख पोस्ट किया था। इस मामले में पीड़ित पत्रकार ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाने की मांग किया था। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष जंसा रामाशीष ने जब मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष जंसा संतोष तिवारी ने भी जांच करवाया था।जांच में भी पीड़ित पत्रकार द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए थे। आरोपियों ने जांच अधिकारी को दिए गए अपने बयान में भी अपने अपराध की स्वीकारोक्ति किया था। थानाध्यक्ष जंसा रामाशीष ने बताया कि नंदलाल पाठक सहित दो आरोपियों के खिलाफ 500 आईपीसी व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
18 सितंबर 19