कवि सम्मेलन में हसगुल्ले कविताओं पर खूब लगे ठहाके,मस्त हुए श्रोता

कवि सम्मेलन में हसगुल्ले कविताओं पर खूब लगे ठहाके,मस्त हुए श्रोता
पीपीसी के दर्जनों पत्रकार भी पहुंचे कवि सम्मेलन में

वाराणसी।उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद्र जी की 139 वी जयंती के अवसर पर भदैनी मिरर सप्ताहिक अखबार के संपादक अवनींद्र सिंह अमन की ओर से लक्सा स्थित मारवाड़ी युवा संघ के भवन हाल में 31 जुलाई 19 दिन बुधवार की रात मुंशी जी की याद में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता विजय मिश्र बुद्धहींन तथा संचालन दमदार बनारसी ने किया। कवि सम्मेलन में दूरदराज से आए कवियों ने सर्वप्रथम मुंशी प्रेमचंद्र जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कवित्री पूनम श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से किया। उसके बाद कवि सम्मेलन में उपस्थित कवियों ने अपनी स्वर लहरी कविता से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और हंसाया। कवि सम्मेलन में बिहारी लाल अंबर ने अपने हंसगुल्ले कविता से श्रोताओं को इतना हंसाया की लोग हंसते हंसते लोट पोट हो जाते थे। अंबर की हर कविता पंक्ति पर पूरा मारवाड़ी संघ भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता था। कवि सम्मेलन में साड़ बनारसी, जमुना प्रसाद उपाध्याय, काशीपुरी कुंदन, विजय मिश्र बुद्धिहीन, सलीम शिवालवी, श्यामल मजूमदार,पूनम श्रीवास्तव,बिहारी लाल अंबर सहित कई कवियों ने अपनी कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन में पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा,पूर्वांचल संयोजक डॉ साजिद अंसारी,जिला संयोजक वाराणसी पंकज चतुर्वेदी,जिला महासचिव वाराणसी आफ़ताब आलम,तहसील अध्यक्ष सदर वाराणसी युसूफ खान,जिला सचिव  रामबाबू यादव,लवकेश पांडेय,तहसील अध्यक्ष चुनार मिर्ज़ापुर हरिकिशन अग्रहरी, विकास अग्रहरी,प्रशान्त पांडेय,दिलीप प्रजापति,कामाख्या पांडेय,राजू प्रजापति सहित पीपीसी के कई पत्रकार उपस्थित रहे।फोटो।
घनश्याम पाठक
1 अगस्त 19