तेज बारिश की वजह से क्रीड़ा मैदान में भरा पानी पीपीसी क्रिकेट खेल निरस्त

पीपीसी क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए विशेष सूचना

तेज बारिश की वजह से क्रीड़ा मैदान में भरा पानी क्रिकेट खेल निरस्त
मित्रों आज दिनांक 25 जुलाई 19 दिन गुरुवार को समय सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक पीपीसी क्रिकेट टीम के पत्रकारों का मैच होना था। परंतु रात भर हुई बारिश की वजह से काशी विद्यापीठ महात्मा गांधी वाराणसी के क्रीड़ा मैदान में पानी भर गया है। आज  अलसुबह वाराणसी के जिला महासचिव जनाब आफताब आलम एवं जिला सलाहकार सचिव बृजेश ओझा को मौके पर भेजकर क्रीड़ा मैदान का निरीक्षण कराया गया तो पता चला कि मैदान में पानी भर गया है।जिसकी वजह से आज का मैच निरस्त किया जाता है। अब अगले महीने में कोई तिथि निर्धारित की जाएगी।🙏
घनश्याम पाठक (दैनिक भास्कर वाराणसी)एवं प्रदेश अध्यक्ष पीपीसी व पीपीसी वेब न्यूज़ चैनल प्रमुख यूपी
25 जुलाई 19