पीपीसी वेब न्यूज़ समाज का सजग प्रहरी- स्वामी श्री अड़गड़ानंद महाराज
पीपीसी वेब न्यूज़ समाज का सजग प्रहरी- स्वामी श्री अड़गड़ानंद महाराज
पत्रकार प्रेस क्लब के लिए एक सुखद पल
मिर्जापुर।आज दिनांक 24 जुलाई 19 को पीपीसी का कुनबा मिर्जापुर जिले के शक्तेशगढ़ आश्रम में पहुंचकर स्वामी श्री अड़गड़ानंद महाराज जी का सत्संग सुन कर उनसे आशीर्वाद लिया।उसके बाद स्वामी श्री अड़गड़ानंद महाराज जी ने पीपीसी वेब न्यूज़ चैनल प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, पूर्वांचल प्रभारी पवन त्रिपाठी,राजकुमार मिश्रा,प्रशांत पांडेय,किशन कुमार भक्त नीरज मौर्या को अपने पास मंच पर बुला कर अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित किया।श्री महाराज जी ने खुद अपने मुखारविंद से पीपीसी परिवार के कल्याण के लिए आशीर्वाद दिया।स्वामी श्री अड़गड़ानंद महाराज जी ने कहा कि पीपीसी वेब न्यूज़ चैनल ने कुम्भ मेले की हमारी खबरों को प्रमुखता से उठा कर आश्रम परिवार में अपना एक स्थान बना लिया है।जिसके लिए पीपीसी परिवार के कल्याण के लिए मैं साधुवाद व आशीर्वाद देता हूँ। महाराज ने पीपीसी वेब न्यूज़ चैनल को समाज का एक सजग प्रहरी बताया।फोटो।