पीड़ित पत्रकार के मामले में एसपी मिर्जापुर से मिला पीपीसी का प्रतिनिधिमंडल एसपी बोले जांच बाद होगी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
मिर्जापुर।पत्रकार प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधि मंडल आज 18 जुलाई 19 को एसपी मिर्जापुर श्री अवधेश कुमार पांडेय से उनके कार्यालय पर पहुंचकर पीपीसी के पत्रकार प्रवीण तिवारी के मामले में उनसे मुलाकात किया। पत्रकारों ने पीड़ित पत्रकार प्रवीण तिवारी के मामले में एसपी से उनके साथ हो रहे अन्याय के बारे में पूरी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी पांडेय ने कहा कि हर हाल में पीड़ित पत्रकार की मदद होगी। एसपी से मिलने वालों में पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर/ पूर्वांचल संयोजक साजिद अंसारी, संतोष मिश्रा, दीपचंद, बृजेश कुमार, अनेश सिंह, जैकी पंडा, आजाद अली, सूरज केसरी, सुजीत सिंह, छोटे लाल तिवारी, विकास चंद्र अग्रहरि, रामलाल साहनी, नीरज मोर्य, नवीन पाठक, पवन पाठक, प्रमोद तिवारी, अनुराग दुबे समेत कई पत्रकार शामिल थे।*