जनसरोकार से जुड़कर करे पत्रकारिता, समाज में मिलेगा सम्मान;स्नेह रंजन
जनसरोकार से जुड़कर करे पत्रकारिता, समाज में मिलेगा सम्मान;स्नेह रंजन
पत्रकार सम्मेलन में पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ दर्जनों पत्रकार हुए सम्मानित
वाराणसी।पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गुरुवार की शाम कपसेठी थाना क्षेत्र के दानूपुर महीन गांव में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की ओर से एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सहारा वाराणसी के संपादक स्नेहर रंजन
रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संपादक स्नेह रंजन ने कहा कि पत्रकार जनसरोकार से जुड़कर पत्रकारिता का कार्य करें तो समाज में उन्हें अवश्य सम्मान मिलेगा।उन्होंने ग्रामीण पत्रकारिता पर बल देते हुए कहा कि सुदूर क्षेत्र के पत्रकारों को पत्रकारिता करने में तमाम कठिनाइयां आती है।जरूरत है ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को मदद करने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकारों को अपने को बड़े और छोटे होने का मतभेद भुलाना पड़ेगा।तभी पत्रकार समाज को एक नई दिशा दे पाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संपादक स्नेह रंजन ने कहा कि देवलोक के सबसे बड़े पत्रकार नारद मुनि थे।जिन्हें अपने आप पर अभिमान हुआ और वह मोह में पड़कर शादी रचाने के लिए सुंदर चेहरे के लिए भगवान से वरदान मांगा।परंतु भगवान ने नारद को सुंदर चेहरे के बजाय बन्दर का मुंह बना दिया।सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि डा. प्रभुनाथ दृवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में समाचार पत्रों में शब्दों का भी खेल हो रहा है। अखबार में बैठे जिम्मेदार लोग पुरुष लिंग को स्त्रीलिंग में परिवर्तित करके पत्रकारिता का माखौल उड़ा रहे हैं। जरूरत है ऐसी पत्रकारिता को सुधारने की। द्विवेदी ने कहा कि अखबारो में अपराध की खबरों को प्रमुखता दी जाती है।वही विद्वत समाज की खबरों को सार संक्षेप में कर दिया जाता है।जरूरत है विद्वत समाज के खबरों को उठाने की।ताकि विद्वत समाज लोगो को एक नया दिशा दे सके। पत्रकार सम्मेलन को पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक,यूपी ग्रामीण पत्रकार एशोशिएसन के प्रदेश महासचिव आरपी सिंह, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र कुमार मिश्रा,रविंद्र गिरी ने भी संबोधित किया।सम्मेलन में मनीष मिश्रा,सुधीर मिश्रा,रामजी पांडे,आशीर्वाद गुप्ता, चंद्रभान सिंह,शैलेंद्र सिंह, विकास मिश्रा,संतोष गुप्ता,देवमणि त्रिपाठी, सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम संपादक स्नेह रंजन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उसके बाद कार्यक्रम के संयोजक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा ने संपादक को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पत्रकारों को संपादक स्नेह रंजन ने अंगवस्त्रम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।फोटो।