पत्रकार प्रेस क्लब भी मतदाताओं को वोट देने के लिए कर रहा है जागरूक
पत्रकार प्रेस क्लब भी मतदाताओं को वोट देने के लिए कर रहा है जागरूक
भाइयो हम एक लोकतांत्रिक देश के स्वतंत्र नागरिक है। लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने अधिकार नागरिकों को मिलते हैं, उनमें सबसे बड़ा अधिकार है वोट देने का अधिकार। इस अधिकार को पाकर हम मतदाता कहलाते हैं। वही मतदाता जिसके पास यह ताकत है कि वो सरकार बना सकता है, सरकार गिरा सकता है और तो और स्वयं सरकार बन भी सकता हैं। जब 26 जनवरी, 1950 को हमारा देश गणतांत्रिक बन रहा था। अलबत्ता हमारा देश का संविधान लागू हो रहा था। उसी के एक दिन पहले 25 जनवरी, 1950 को देशभर के सभी चुनावों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए ‘भारत निर्वाचन आयोग’ का गठन हुआ। वहीं 2011 में भारत सरकार ने चुनावों में लोगों की भागीदारी बढ़ाने व जागरूकता लाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के गठन दिवस को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ घोषित करने का निर्णय लेते हुए इस दिवस को प्रतिवर्ष मनाने का ऐलान किया। इस दिन मतदाता को उसके मत की शक्ति से वाक़िफ़ कराने के लिए देशभर में कई सामाजिक संस्थाएं और सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी कड़ी में पत्रकार प्रेस क्लब यूपी भी मतदाताओं को वोट देने के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटा है। पीपीसी ने यह निर्णय लिया है कि संगठन के सभी पत्रकार भाई अपने जिले के कस्बे,मोहल्ले, गांव,गली चौपालो में प्रतिदिन लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
*घनश्याम पाठक-प्रदेश अध्यक्ष-पीपीसी-यूपी*🙏