मृतक पत्रकार जमीर के घर सांत्वना देने पहुंचा पीपीसी परिवार

मृतक पत्रकार जमीर के घर सांत्वना देने पहुंचा पीपीसी का कुनबा

शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिजनों को बधाया ढांढस

सोनभद्र। जिले के शाहगंज कस्बा निवासी दैनिक आज के वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार प्रेस क्लब के क्रांतिकारी सिपाही जनाब जमीर अंसारी के इंतकाल पर आज दिनांक 22 अप्रैल 19 दिन सोमवार को अपराहन पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक,मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष श्री राहुल सिंह, मिर्जापुर मंडल महासचिव श्री राहुल शर्मा, मिर्जापुर जिला अध्यक्ष जनाब साजिद अंसारी, सोनभद्र जिला अध्यक्ष श्रीमती तारा शुक्ला,श्री राम शुक्ला ,धीरेंद्र सिंह के निवास स्थान पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। पीपीसी के लोगों ने सबसे पहले मृतक जमीर भाई के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर व अल्लाह से प्रार्थना किया कि मृतक जमीर को जन्नत, स्वर्ग मे स्थान दे। इस दौरान पत्रकारों ने मृतक जमीन के अब्बा/पिता कमालुद्दीन अंसारी भाई समीम अंसारी व अब्दुल लतीफ अंसारी से भी मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
22 अप्रैल 19