अखबार की साख पर आंच!बैंक अफसर ने अमर उजाला में छपी झूठी खबर की खोली पोल

बैंक अफसर ने अमर उजाला में छपी झूठी खबर की खोली पोल

पीड़ित ने सबूतों के साथ अमर उजाला प्रबंधन व पीसीआई को भेजा पत्र

वाराणसी। जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी बैंक अधिकारी व्रतधारी शुक्ला ने वाराणसी अमर उजाला यूनिट के संपादक राजेंद्र त्रिपाठी,समाचार संपादक प्रदीप कुमार मिश्रा व क्राइम रिपोर्टर पुष्पेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य के ऊपर अनुचित लाभ लेकर फर्जी खबर छाप कर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ अमर उजाला के एमडी व एसएसपी को को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग किया है। बकौल बैंक अधिकारी व्रतधारी शुक्ला ने उपरोक्त लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिनांक 4 फरवरी 19 को दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में वाराणसी सिटी एडिशन के पेज नंबर 3 व जौनपुर सिटी एडिशन के पेज नंबर 6 पर "दूसरी के साथ घूम रहे थे बैंक अफसर,पति को पत्नी ने पीटा" शीर्षक से प्रकाशित हुई खबर में वाराणसी के कैंट थाने में मुझे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के साथ मेरे पत्नी की तहरीर पर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात प्रकाशित की गई है। बैंक अधिकारी व्रतधारी शुक्ला ने आश्चर्य जताते हुए कहा है कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर एक महिला द्वारा मामूली विवाद को लेकर वाराणसी के कैंट थाने में 03 फरवरी 19 को एनसीआर संख्या 10/19 दर्ज करवाया गया था। जिस मामले में उसी दिन लिखा पढ़ी के तहत समझौता भी हो गया था। परंतु अमर उजाला में उपरोक्त तिथि को प्रकाशित खबर में महिला को पीड़ित की पत्नी बताते हुए मुझे पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की बात लिख दी गई है। बकौल व्रतधारी शुक्ला  का कहना है कि मेरी पत्नी दिनांक 2 फरवरी 16 को स्वर्गवासी हो चुकी है और आज तक मैंने कोई दूसरी शादी नहीं की। इसी तरीके से उपरोक्त एनसीआर के मामले में पुलिस द्वारा मुझे गिरफ्तार भी नहीं किया गया था। उपरोक्त लोगों ने सिर्फ मेरा मान मर्दन करने के लिए अनुचित लाभ लेकर मेरे खिलाफ कपोलकल्पित मनगढ़ंत और झूठी खबर को प्रकाशित किया है। बैंक अधिकारी व्रत धारी शुक्ला ने भेजे गए अपने पत्र में यह भी लिखा है कि वाराणसी यूनिट अमर उजाला के संपादक को मेरे अधिवक्ता द्वारा 22 फरवरी 19  को कानूनी नोटिस देकर खबर का खंडन करने का अनुरोध किया गया था परंतु आज तक झूठी खबर का खंडन भी नहीं किया गया। साक्ष्य के आधार पर आधारित है यह खबर।
11 अप्रैल 19.