पीपीसी जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद सड़क दुर्घटना में घायल,प्रदेश अध्यक्ष अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

जौनपुर।पत्रकार प्रेस क्लब जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद जी का आज शनिवार को दोपहर में एक्सीडेंट हो गया है।जौनपुर शहर के आशीर्वाद हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा है।जावेद जी का हाल-चाल लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक,जिला अध्यक्ष जौनपुर कृपाशंकर यादव,जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह,प्रशांत पांडेय आज दिनांक  30 मार्च 19  को अस्पताल में पहुँच कर जावेद जी का हाल-चाल लेने के बाद पत्रकार प्रेस क्लब के मुखिया तथा अन्य लोगों ने जावेद जी को जल्द ही स्वस्थ होने का ईश्वर से कामना की तथा जावेद जी को हौसला दिए।

अखिलेश सिंह जिला उपाध्यक्ष जौनपुर