अमर उजाला के संपादक,समाचार संपादक,क्राइम रिपोर्टर मुझे फसाने की रच रहे हैं साजिश: घनश्याम पाठक
वाराणसी।अमर उजाला के संपादक राजेंद्र त्रिपाठी,समाचार संपादक प्रदीप कुमार मिश्रा एवं क्राइम रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी मुझे झूठे मामलों में फसाने या हत्या करवाने की रच रहे हैं साजिश !
-----------------------------------------------------
भाइयों मैं लगभग 15 वर्षों से अमर उजाला समाचार पत्र वाराणसी में सेवापुरी के लिए संवाददाता के रूप में नियुक्त रहा तथा अपने कर्तव्य के निर्वहन में सैकड़ों प्रमुख खबरें दी।जिसे समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा समय-समय पर खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। अमर उजाला दैनिक समाचार पत्र के संपादक वाराणसी राजेंद्र त्रिपाठी समाचार संपादक वाराणसी प्रदीप कुमार मिश्र तथा क्राइम रिपोर्टर वाराणसी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी पिछले कुछ वर्षों से खबर की आड़ में अवैध वसूली और ब्लैकमेल करके मोटी धन उगाही का व्यवसाय चला रहे हैं तथा उपरोक्त अपराध को पारित करने के लिए स्थानीय रिपोर्टरों का सहारा लिया जाता है। उपरोक्त प्रकरण का खुलासा 2018 में बाबतपुर एयरपोर्ट से संबंधित चर्चित रेप कांड के आरोपी द्वारा एसपी सिटी वाराणसी की पत्रकार वार्ता में किया था। किंतु मामला अमर उजाला से जुड़ा होने के कारण दबा दिया गया। इसके अतिरिक्त राजेंद्र त्रिपाठी तथा प्रदीप कुमार मिश्र स्थानीय संवाददाताओं से शराब वन वस्तुओं की मांग करते रहते हैं। मेरे द्वारा वर्ष 2018 में करोड़ों रुपए के हुए दो बड़े घोटालों का पर्दाफाश किया गया। जिसमें वाराणसी का जिला पंचायत विभाग तथा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में लगने वाले स्ट्रीट लाइट का मामला शामिल है। उसके बाद संपादक राजेंद्र त्रिपाठी तथा समाचार संपादक प्रदीप कुमार मिश्र लगातार प्रार्थी पर खबर से संबंधित आरोपियों से वसूली का दबाव बनाते रहे तथा कहते रहे की 10 लाख रूपया आरोपियों से वसूल कर हमें ला कर दो और ना देने पर उनके खिलाफ खबरें छापते रहो। किंतु मैं उपरोक्त लोगों के इस अपराधिक कृत्य करने से मना कर दिया तो उपरोक्त लोग मुझे नाना प्रकार से प्रताड़ित करने लगे तथा अंततः दिनांक 2 फरवरी 19 को अमर उजाला के चांदपुर ऑफिस पर बुलाकर मौखिक रूप से सेवा समाप्त करने की बात कही गई। जिस पर दिनांक 10 फरवरी 19 को मेरे द्वारा उपरोक्त लोगों के कृतियों के संबंध में एक शिकायती पत्र अमर उजाला के एमडी श्री राजेंद्र माहेश्वरी एवं अमर उजाला के समूह संपादक श्री उदय कुमार को जरिए रजिस्टर्ड डाक एवं मेल व्हाट्सएप से दिया गया तो दिनांक 15 फरवरी 2019 को पूर्वाहन 9:30 बजे प्रदीप कुमार मिश्र पुष्पेंद्र त्रिपाठी द्वारा मुझसे बात करने के लिए चांदपुर चौराहे के समीप बुलाया गया तथा जब मैं मैं वहां पहुंचा तो उपरोक्त लोग एक राय होकर मुझको गाली गुप्ता तथा जान से मारने की धमकी देने लगे और कहे कि हमारे द्वारा वसूली के पैसे ऊपर तक जाते हैं। यदि तुम इस प्रकार की कोई शिकायत अमर उजाला के शीर्ष लोगों से किया तो थाने में बंद करवा कर इतना प्रताड़ित करवा देंगे कि तुम बर्बाद हो जाओगे। उपरोक्त घटना की सूचना मैंने उसी दिन मडवाडी थाने पर दिया। किंतु मामला मामला मीडिया से जुड़ा होने के कारण पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस मामले में मेरे द्वारा एसएसपी वाराणसी को दिनांक 2 मार्च 19 को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग किया था। परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस मामले में मेरे द्वारा सीएम,डीजीपी,एडीजी जोन वाराणसी को अवगत करा कर कार्यवाही की मांग की गई। पीट का जवाब मुझे यह दिया गया कि आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। यदि मेरे साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटनाएं या फर्जी मुकदमे में फसाया जाता है तो सीधे तौर पर अमर उजाला वाराणसी मीट के संपादक राजेंद्र त्रिपाठी,समाचार संपादक प्रदीप कुमार मिश्रा,क्राइम रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी जिम्मेदार होंगे।
घनश्याम पाठक-प्रदेश अध्यक्ष-पत्रकार प्रेस क्लब यूपी। निवासी बसवरिया थाना जंसा जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 96 4838 1147 व 9648 8337 54,
दिनांक 10 मार्च 19