पीपीसी भदोही के नवागत जिला अध्यक्ष बने राजेश कुमार मिश्रा वहीं जिला सचिव बने दीपक कुमार मिश्र

विशेष सूचना

पत्रकार प्रेस क्लब भदोही कोर कमेटी की एक आपात बैठक आज ज्ञानपुर पीपीसी कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार द्विवेदी ने कोर कमेटी के समक्ष प्रस्ताव रखा कि व्यस्तता के चलते मैं अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रहा हूं।जिसके कारण मेरे स्थान पर किसी अन्य क्रांतिकारी पत्रकार को जिलाध्यक्ष का पद सौंप दिया जाए। कोर कमेटी की बैठक में मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष श्री राहुल सिंह मिर्जापुर मंडल महासचिव श्री राहुल शर्मा जिला संयोजक भदोही श्री आशीष सोनी जिला महासचिव भदोही श्री संजय कुमार मिश्रा ने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी के प्रस्ताव पर विचार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी के समक्ष यह प्रस्ताव रखा कि जिला अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी भदोही  जिले का पूर्ण अधिकार से नेतृत्व करते रहेंगे। उनके देखरेख में नवागत जिला अध्यक्ष के पद पर भदोही के  जिला सचिव श्री राजेश मिश्रा एवं दीपक मिश्रा को भदोही का जिला सचिव मनोनीत किया जाए।प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी ने भदोही कोर कमेटी के प्रस्ताव पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी को अपना संस्तुति पत्र भेजते हुए श्री राजेश मिश्रा को भदोही का जिला अध्यक्ष एवं दीपक मिश्रा को भदोही का जिला सचिव मनोनीत करने का अनुरोध किया।

अंतःआशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष भदोही कोर कमेटी के निर्णय को स्वीकृति प्रदान करते हुए राजेश मिश्रा को भदोही का जिला अध्यक्ष एवं दीपक मिश्रा को भदोही का जिला सचिव मनोनीत करने की घोषणा करेंगे।

आशीष सोनी जिला संयोजक पत्रकार प्रेस क्लब भदोही🙏🏻
22-2-19

मेरे द्वारा भदोही कोर कमेटी के निर्णय को स्वीकार करते हुए भदोही के जिला अध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार मिश्रा एवं भदोही के जिला सचिव के पद पर दीपक कुमार मिश्रा को मनोनीत किया जाता है।
घनश्याम पाठक प्रदेश अध्यक्ष पीपीसी एवं पीपीसी न्यूज़ चैनल यूपी 22 फरवरी 19