भदोही पीपीसी: गम,गुस्से और गर्व में शहीदों को दी श्रद्धांजलि निकाला कैंडल मार्च

गम और गुस्से में पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

पत्रकार प्रेस क्लब भदोही ने की आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भदोही।पत्रकार प्रेस क्लब के तत्वाधान में आज दिनांक 20 फरवरी 19 दिन रविवार को शाम औराई ब्लॉक मुख्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के पास पीपीसी के पत्रकारों ने एकत्र होकर पुलवामा हमले में शहीद हुए 44 सैनिकों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर  जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान  पत्रकारों में  गम और गुस्सा और गर्व भी दिखा। पत्रकारों अधिकारियो एवं समाजसेवियो ने एक स्वर से कहां कि भारत पुलवामा के गुनहगार पाकिस्तानी फिदाईनी आतंकवादियों एवं उनके संरक्षणदाता पाकिस्तान को कड़ा जवाब दे। जिससे पाकिस्तान को भारत की औकात समझ में आ जाए।कैंडल मार्च में पत्रकारों के साथ अधिकारी गण एवं समाजसेवियो ने भी हिस्सा लिया।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी श्याम जी,प्रभारी चिकित्साधिकारी अमित दूबे,सीडीपीओ आमोद ओझा,ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी तथा आंगनवाड़ी निरीक्षक भी उपस्थित रही।पत्रकार प्रेस क्लब की तरफ से प्रभारी जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा,राहुल शर्मा,राहुल सिंह,आशीष सोनी, विमलेश दूबे,मो.नसीम उत्तम सिंह,गौरव शर्मा, विकास सोनी,अनुज गुप्ता,प्रविंद्र शर्मा,दीपक मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे फोटो।