शहीदों की याद में पत्रकार प्रेस क्लब ने निकाला कैंडल मार्च,दी सच्ची श्रद्धांजलि

शहीदों की याद में पत्रकार प्रेस क्लब ने निकाला कैंडल मार्च,दी सच्ची श्रद्धांजलि

पीपीसी ने शहीदों की याद में बोधि वृक्ष के नीचे जलाएं दीप

वाराणसी।जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गत दिनों हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 42 जवानों की शहादत पर आज दिनांक 17 फरवरी 19 दिन रविवार को तथागत के उपदेश स्थली सारनाथ में पत्रकार प्रेस क्लब के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।उसके बाद हवेलिया चौराहे से पत्रकारों का हुजूम पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए कैंडल मार्च के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए आकाशवाणी तिराहा,चौखंडी स्तूप,गंज,पुरातात्विक संग्रहालय एवं सारंगनाथ चौराहा होते हुए मूलगंध कुटी विहार स्थित भगवान बुद्ध के प्रतिमा की परिक्रमा कर बोधि वृक्ष के नीचे शहीदों की याद में दीप जलाकर उनके आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। पीपीसी के पत्रकारों ने  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से  मांग करते हुए कहा कि  पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दें।ताकि पाकिस्तान के  समझ में आ जाए की भारत के जवानों के साथ कायराना हरकत का यही अंजाम होता है।श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च के अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब (पीपीसी)के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, प्रदेश संयोजक विनय कुमार मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पांडेय,प्रदेश संगठन मंत्री, मदन मोहन शर्मा,जिलाध्यक्ष वाराणसी पवन पांडेय,मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह,मंडल उपाध्यक्ष रेवती रमण शर्मा,वाराणसी जिला महासचिव मुकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडे,जिला उपाध्यक्ष नवीन प्रधान, मंडल सचिव उमेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव  पांडे,मंडल सचिव मंजीत पटेल, प्रशांत पांडेय, जिला सलाहकार सचिव बृजेश ओझा, सदर तहसील अध्यक्ष कृष्णा सिंह, अभिषेक यादव मंसूर आलम,जमील अख्तर, जिला सचिव राम बाबू यादव, अशोक पांडे मोहम्मद कैफ,आकाश यादव ,बृजेश सिंह, जाहिद अली,रामाश्रय उपाध्याय, विपिन पांडे, कृष्ण कुमार अस्थाना,ऋषिकांत,अरविंद मिश्रा,हरिशंकर सिंह,संतोष यादव विवेक यादव, महेश पांडे, अतिकेश श्रीवास्तव,धर्मेंद्र पांडे,नरेंद्र पांडे  मिथिलेश पांडे  निखिल पांडे निखिलेश पांडे,रत्नेश पांडे,सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।फोटो।