पीपीसी मिर्जापुर का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सकुशल संपन्न

विंध्याचल के गोयनका धर्मशाला में हुआ आयोजन
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल स्थित गोयनका धर्मशाला में आज 5 सितंबर 18 को पत्रकार प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मां विंध्यवासिनी  देवी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पीपीसी  वेब न्यूज़ चैनल के प्रमुख घनश्याम पाठक ने  सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  आए दिन पत्रकार पर हो रहे जुल्मों सितम को  हम लोग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सम्मेलन में उपस्थित पत्रकारों ने  एक स्वर से कहा कि  पत्रकारों पर  जब जब  पुलिस या प्रशासनिक उत्पीड़न होता है तो अफसर मदद के नाम पर  खुद परेशान करने लगते हैं।ऐसे में प्रदेश सरकार को पत्रकारों की मदद के लिए एक सेल का गठन करना चाहिए। पत्रकार सम्मेलन को मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह एवं मंडल महासचिव  राहुल शर्मा के साथ जिला अध्यक्ष मिर्जापुर साजिद अंसारी ने भी संबोधित किया।सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अख्तर हुसैन ने किया।सम्मेलन का संचालन हरिकिशन अग्रहरि ने की।पत्रकार सम्मेलन में संजय सिंह रामलाल साहनी अनुराग दुबे विकास चंद्र अग्रहरि शिवराम शर्मा शरद मिश्रा सद्दाम अंसारी सुशील कुमार मनोज पटेल BP गौतम सरफुद्दीन राकेश मौर्या हनीफ खान अनीश कुमार सूरज केसरी अश्वनी पांडे अशोक सोनकर सूरज कुमार वतन शुक्ला के साथ दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।फोटो।