पत्रकार प्रेस क्लब की पहल पर विधायक के करीबी पर मुकदमा दर्ज
पत्रकार का बीडीओ कैमरा छीन कर तोड़ने का मामला
*पत्रकार प्रेस क्लब की पहल पर हुई जीत*
जौनपुर।जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तिवरान बस्ती में विगत 08 जुलाई को समाचार कवरेज करने गए पत्रकार प्रेस क्लब के सदस्य एवं सी न्यूज़ के पत्रकार पंकज भूषण मिश्र गुलजार अली व आनंद यादव के साथ दबंग बदमाशों ने गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देते हुए पत्रकारों के हाथ से बीडीओ कैमरा छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिए थे।इस मामले में पीड़ित पत्रकार पंकज भूषण मिश्र के तहरीर पर 8 अगस्त को नेवढ़िया थाने में एक नामजद सहित दो अज्ञात बदमाशों के खिला मुकदमा दर्ज कर लिया है।नामजद आरोपी सत्ताधारी एक विधायक के करीबी हैं। बता दें कि जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के छाती डीह गांव निवासी पंकज भूषण मिश्र पत्रकार प्रेस क्लब के सदस्य एवं सी न्यूज़ जौनपुर के ब्यूरो चीफ हैं।वह अपने दो पत्रकार साथियों के साथ विगत 8 जुलाई को समाचार कवरेज करने के लिए नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तिवरान गाँव गए थे।जहां दबंग बदमाशों ने उनके साथ घटना घटित किया। पीड़ित पत्रकार ने इस मामले में थानाध्यक्ष से लेकर एसपी देहात व एसपी को घटना की जानकारी दी।परंतु विधायक के दबाव में मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।पत्रकार ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी पत्रकार प्रेस क्लब के बरिष्ठ लोगों को देकर अवगत कराया। पत्रकार प्रेस क्लब के लोगो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जानकारी मुख्यमंत्री डीजीपी एडीजी SP को ट्वीट कर दी।साथ ही अफसरी से वार्ता कर कार्यवाई की मांग किया।सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने विधायक के करीबियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।अब आगे देखना है कि विधायक के दबाव में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती है या उन्हें क्लीन चिट दे देती है।