पत्रकार साजिद ने लहराया काशी में हिंदू मुस्लिम भाईचारे का परचम
*जज्बा जगा गई पत्रकार की पहल*
*असहाय पत्रकार विजय सिंह व उनके परिवार का आजीवन खर्च उठायेंगे साजिद*
वाराणसी के वरिष्ठ असहाय पत्रकार श्री विजय सिंह की मदद के लिए पत्रकार प्रेस क्लब के मिर्जापुर जिला अध्यक्ष एवं अखंड भारत न्यूज़ के पत्रकार डॉक्टर साजिद अंसारी ने 01 अगस्त 18 को पत्रकार प्रेस क्लब के ग्रुप पर घोषणा किया कि पत्रकार श्री विजय सिंह को मैं गोंद लेकर उनके परिवार पर आने वाले खर्च का आजीवन वहन करूंगा।जनाब अंसारी के इस पहल से जहां समूचा पत्रकार जगत गदगद है। वही जनाब अंसारी ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल को कायम करते हुए हिंदू मुस्लिम भाईचारे की एकता का परचम लहराया है।जनाब अंसारी जी के इस जज्बे को समूचा पत्रकार सलाम करता है।
*इस सहायता के अलावा पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में आगामी 5 अगस्त 18 दिन रविवार को पत्रकार प्रेस क्लब का कुनबा वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह के घर पर पहुंचकर उन्हें ₹25000 का आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा*।
*रिपोर्ट घनश्याम पाठक प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश*