पीपीसी की संगोष्ठी 11 जुलाई 18 को सारनाथ में होगी

*अति आवश्यक/महत्वपूर्ण /तत्काल*
--------------------------------
*पत्रकार प्रेस क्लब की संगोष्ठी 11 जुलाई को सारनाथ के शिवम पैलेस में होगी*
--------------------------------
पत्रकार प्रेस क्लब के समस्त सम्मानित साथियों को अवगत कराना चाहता हूं कि पत्रकार प्रेस क्लब की ओर से आयोजित पत्रकारिता पर एक संगोष्ठी का आयोजन *वाराणसी जिले के जिला अध्यक्ष श्री पवन पांडे के नेतृत्व में सारनाथ स्थित शिवम पैलेस में *दिनांक 11 जुलाई दिन बुधवार समय दोपहर 12:00 बजे* से आयोजित किया गया है।उक्त संगोष्ठी में समस्त जनपद वासियों के पत्रकारों को अनिवार्य रूप से आना होगा।इस आयोजित संगोष्ठी में समस्त जिले के पत्रकारों का एक दूसरे से परिचय के साथ लोग अपनी अपनी समस्याओं से भी संगठन को अवगत कराएंगे।ताकि उनके समस्याओं का निस्तारण एवं निदान सही समय पर हो सके। पत्रकार भाइयों को बता दें कि किसी प्रकार का बहाना नहीं चलेगा।अनिवार्य रूप से सभी साथियों को संगोष्ठी में भाग लेना पड़ेगा। आपका अनुज
*घनश्याम पाठक-प्रदेश अध्यक्ष-पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश🙏🏻*