वाराणसी के सारनाथ में जल्द होगी पत्रकार प्रेस क्लब की बैठक
*सारनाथ में शीघ्र होगी पत्रकार प्रेस क्लब की बैठक*
पत्रकार प्रेस क्लब के सभी सम्मानित साथियों को यह बताना चाहता हूं कि क्लब के मंच पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से बनाए रखें।मंच पर आने में किसी प्रकार की कोई कोताही न करें ।इधर बीच काफी दिनों से पत्रकार प्रेस क्लब की बैठक नहीं बुलाई गई। परन्तु पत्रकार प्रेस क्लब के किसी भी साथियों पर जब भी किसी प्रकार की परेशानियां आई होगी तो क्लब के सभी साथियों ने अपनी एकजुटता का परिचय देकर अपने भाई की मदद करने में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं किया है।क्लब के साथियों को यह बता देना चाहता हूं कि शीघ्र ही एक सप्ताह के बीच जिलाध्यक्ष वाराणसी श्री पवन कुमार पांडे जी के नेतृत्व में सारनाथ में बैठक आहूत की जाएगी। जिसमें समस्त जनपद के पदाधिकारी एवं सदस्य अनिवार्य रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। बैठक की तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।तिथि घोषित होने के बाद समस्त जिले के पदाधिकारियों सदस्यों को अनिवार्य रूप से बैठक में भाग भी लेना होगा। क्योंकि काफी दिनों बाद यह बैठक आहूत की जा रही है ।बैठक में पत्रकारों की समस्याओ एवं संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में आने के लिए किसी भी साथी का किसी प्रकार का कोई बहाना नहीं चलेगा। क्लब के बड़े भाइयों को यह भी बताना चाहता हूं कि मंच पर तमाम भाइयों द्वारा अनावश्यक मैसेज वह वीडियो पोस्ट कर दिया जाता है। जिस पर मेरे द्वारा त्वरित टिप्पणी की जाती है।लेकिन मेरे टिप्पणी का आशय यह नहीं है कि मैं किसी भाई से नाराज होकर उनके खिलाफ कोई कमेंट करता हूं।मेरे टिप्पणी का आशय सिर्फ यह होता है कि अनावश्यक मैसेज व वीडियो में हम लोग उलझ कर पत्रकारों की समस्याओं को भूला न दे। पत्रकार प्रेस क्लब में शामिल मैं सभी सम्मानित अपने बड़े भाइयों का हृदय की अंतिम गहराइयों से हमेशा सम्मान करता रहता हूं।आप लोगों को आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जब भी मेरे भाइयों पर किसी प्रकार की कोई परेशानियां आई तो पत्रकार प्रेस क्लब का कुनबा अहर्निश भाई की सेवा में तैयार रहेगा। इसी शब्दों के साथ जय पत्रकार जय पत्रकार प्रेस क्लब आपका अनुज *घनश्याम पाठक -प्रदेश अध्यक्ष -पत्रकार प्रेस क्लब -उत्तर प्रदेश*🙏🏻