सिर्फ WhatsApp ग्रुप से जुड़ने वाला क्लब का सदस्य नहीं बन सकता
सुचना
अतिआवश्यक/महत्वपूर्ण
सिर्फ व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने वाला संगठन का सदस्य नही
--------------------------------
पत्रकार प्रेस क्लब के तमाम भाई यह समझते है कि हम क्लब के ग्रुप से जुड़े है तो पत्रकार प्रेस क्लब के सदस्य है।लेकिन यह उनका वहम है जो ऐसा सोच रखते है।पत्रकार प्रेस क्लब का यह WhatsApp ग्रुप महज हमे और आपको एकत्र करने के लिए यह एक प्लेटफार्म है।क्लब का सदस्य आप तभी माने जायेंगे जब तक आप सदस्यता फार्म भरकर उसके साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व संस्थान द्वारा जारी आई कार्ड की छाया प्रति हमे नही देंगे।इस मामले में तमाम क़ानूनी अड़चने भी आती है।वादों और विवादों की जवाबदेही हमारी होती है।आप खुद समझ ले कि जन सुचना अधिनियम 2005 के तहत यदि कोई सुचना मुझसे मांग ले कि अमुक पत्रकार क्या आपके संगठन का है,यदि संगठन का है तो किस संस्थान का है,यदि संगठन और संस्थान का है तो सदस्यता फार्म व आईडी प्रूफ की छाया प्रति मुझे उपलब्ध कराये।अब आप ही बताइये की जब मेरे पास कोई रिकार्ड ही नही रहेगा तो मैं जन सुचना या किसी अधिकारियो द्वारा मांगे गए कागजातों को कहा से उपलब्ध करायेंगे।अतएव आपको स्पष्ट रूप से बता देना चाहता हूँ कि हम कानून में आस्था रखता हूँ। आप तभी पत्रकार प्रेस क्लब के सदस्य माने जायेंगे जब तक सदस्यता फार्म भरने के साथ अपने संस्थान द्वारा जारी आईडी कार्ड की छाया प्रति उपलब्ध नही देंगे।सिर्फ पत्रकार प्रेस क्लब के व्हाटसअप ग्रुप पर जुड़ने से आप पत्रकार प्रेस क्लब के सदस्य नही माने जायेंगे।
*घनश्याम पाठक-प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश*
15-2-18