वैलेंटाइन डे पर पत्रकार प्रेस क्लब की अनूठी पहल

*पत्रकार प्रेस क्लब के महासचिव की अनूठी पहल,बेलेंटाइन दे पर मना माता पिता पूजन दिवस*
पत्रकार प्रेस क्लब के मिर्जापुर मण्डल महासचिव श्री राहुल शर्मा ने भदोही जिले के बाबूसराय स्थित अपने दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कुल में बेलेंटाइन डे के अवसर पर एक अनूठी पहल किया। जिसमे कालेज के प्रांगण में माता पिता पूजन का एक अनूठी पहल किया। इस दौरान क्लब के मिर्जापुर मण्डल महासचिव राहुल शर्मा द्वारा उपस्थित सैकड़ो अतिथियों को श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तक उपहार में भेट की गई। माता पिता पूजनोस्तव समारोह को क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक, मण्डल अध्यक्ष वाराणसी श्री पवन कुमार त्रिपाठी,मण्डल अध्यक्ष मिर्जापुर श्री राहुल सिंह,मण्डल सचिव वाराणसी श्री उमेश उपाध्याय, जिला संयोजक भदोही आशीष सोनी,पवन कुमार मिश्रा,महेंद्र उपाध्याय,श्री सच्चिदानन्द (जिला कारवा) सहित सैकड़ो अभिभावक उपस्थित रहे।
डीपी पब्लिक स्कुल की प्रबन्धक श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने उपस्थित अभिभावको से आग्रह किया की बच्चों को भारतीय संस्कृति एवम् सभ्यता का इन्हें ज्ञान प्रदान करे ताकि हमारे बच्चे संस्कार वान बन सके।