पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बिरोध में प्रदर्शन 07 सितम्बर 17 को

वाराणसी कचहरी मुख्यालय पर एकत्र होंगे पत्रकार
*बेंगलुरु में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से समूचा पत्रकार जगत मर्माहत है।हत्या के बिरोध में आगामी दिनांक 07 सितम्बर 17 को पूर्वाह्न 11 बजे जिला मुख्यालय वाराणसी पर एकत्र हो कर पत्रकार के हत्यारो की गिरफ्तारी व उनके परिजनों को 10 लाख का मुआवजा के साथ पत्रकारो की सुरक्षा ब्यवस्था के लिए देश के मा.राष्ट्रपति और मा.प्रधानमंत्री के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौपा जाएगा।पत्रकार प्रेस क्लब के साथ अन्य पत्रकार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।बतादे कि हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने काफी नजदीक से उन पर तीन गोलियां चलाईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वैचारिक मतभेदों को लेकर वह कुछ लोगों के निशाने पर थीं।बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर ने इस वारदात की पुष्टि की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।Y
*घनश्याम पाठक-प्रदेश अध्यक्ष-पत्रकार प्रेस क्लब-यूपी*