पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली की बैठक संपन्न
चंदौली सदर ब्लाक के सभागार में आज दिनांक 06/08/2017 को पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की बैठक आहूत हुई। पीपीसी चंदौली के जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में *प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी* को आमंत्रित किया गया था। साथ ही साथ पीपीसी के प्रदेश संयोजक श्री विनय मौर्या जी एवम जिला मिडिया प्रभारी वाराणसी श्री राजीव सेठ जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मंच संचालक एवम सभा आयोजक जिला अध्यक्ष चंदौली द्वारा मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक एवम प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी के साथ प्रदेश संयोजक श्री विनय मौर्या जी एवम वाराणसी जिला मिडिया प्रभारी श्री राजीव सेठ जी के माल्यार्पण कर सभा का आरंभ किया गया।
बैठक में उपस्थित पीपीसी चंदौली के पदाधिकारियों एवम सदस्य पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी ने कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब सदा पत्रकार साथियों के हित एवम न्याय के लिए तत्पर रहता है। यदि किसी भी पत्रकार साथी का उत्पीड़न होता है अथवा ख़बरों से समझौता करने हेतु दबाव बनाया जाता है तो संगठन न्याय के लिए उसका साथ देगा, साथ ही श्री पाठक जी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का सजग प्रहरी है उसे भी अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना होगा एवम उसकी पत्रकारिता के दामन पर दाग ना लगे इसका सदा ध्यान रखना होगा।
बैठक में प्रदेश संयोजक श्री विनय मौर्या जी ने पत्रकारों की सुरक्षा तथा पत्रकारों के लिए भवन एवम राहत कोष की योजना पर शासन से मांग करने की बात पर भी विचार किया गया। साथ ही उन्होने पत्रकारों को आपस में संगठित होकर रहने का आग्रह भी किया।
पीपीसी चंदौली की बैठक में आकाशवाणी के उदघोषक श्री राकेश रोशन जी तथा समाज सेवी आर बी यादव ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों की समस्या एवम उनके हित की बातो पर भी प्रकाश डाला। इस बैठक में जिला अध्यक्ष चंदौली श्री आशुतोष तिवारी जी अध्यक्षता में सोनभद्र जिला अध्यक्ष जनाब अब्दुल बारी खान, चंदौली जिला संयोजक मुकेश मौर्या, गोविन्द प्रजापति, मनमोहन, सुधीर विश्कर्मा शशि मेनन, मिथिलेश सिंह, दिलीप कुमार मौर्य , शकील शाह, सद्दाम खान, मो0 इबरार अली, वीरेंद्र कुमार, सजंय विश्वकर्मा, डीके शर्मा, प्रदीप कुमार यादव, संतोष कुमार गुप्ता, विजय कुमार, सुनील यादव, संदीप सिंह, रमेश यादव, डा0 साजिद अली अंसारी, हनीफ खान, ख्वाजा खान, मो0 इस्माइल रजा, के साथ साथ अन्य कई पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र यादव द्वरा किया गया तथा सबको धन्यवाद देते हुए मुख्य अतिथिगण की विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।