पंचकूला में पत्रकारो के हमलावरों पर सरकार लगाये रासुका:पीपीसी

वाराणसी।पत्रकार प्रेस क्लब की प्रदेश स्तरीय बैठक आज रविवार 27 अगस्त 17 को दोपहर सारनाथ स्थित होटल शिवम् पैलेस में संपन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष एवम संस्थापक घनश्याम पाठक रहे।बैठक में हरियाणा के पंचकूला में राम रहीम बाबा के गुंडों द्वारा पत्रकारो पर किये गए हमले के बिरोध में पत्रकारो ने एक स्वर से केंद्र व हरियाणा सरकार से पत्रकारो के हमलावरों पर रासुका लगाने की मांग की।साथ ही बैठक की मजबूती पर चर्चा भी किया।बैठक में वाराणसी,मिर्जापुर,भदोहीजौनपुर,सोनभद्र,चंदौली के सैकड़ो पत्रकार उपास्थि थे।सर्वप्रथम बैठक में गाजीपुर हिंदुस्तान समाचार पत्र के छायाकार विजय यादव के असायमिक निधन पर लोगो ने दो मिनट का मौन रख कर उनके प्रति सच्ची श्रधांजलि अर्पित किया।बैठक की अध्यक्षता वाराणसी के जिलाध्यक्ष पवन पांडेय ने की।बैठक में विनय कुमार मौर्या,हरीश सिंह,संतोष पाण्डेय,एसडी सिंह,शशि प्रकाश सिंह,मदन मोहन शर्मा,गौरव शुक्ला,प्रवीण यादव,पवन त्रिपाठी,राहुल सिंह,आशीष सोनी,मुकेश मौर्या,नन्द किशोर राय,आशुतोष त्रिपाठी,कृपा शंकर यादव,मुकेश मिश्रा,विनीत पाण्डेय,आदि प्रमुख लोगो के साथ सैकड़ो पत्रकार शामिल थे।फोटो।