पत्रकारो का उत्पीड़न महज एक प्रशासनिक चाल
* उत्पीडऩ नहीं रूका तो, सीएम का करेंगे घेराव
* पत्रकार प्रेस क्लब भदोही की हुई बैठक
ज्ञानपुर(भदोही) आज 01 अगस्त 17 दिन मंगलवार को पत्रकार प्रेस क्लब भदोही की बैठक वरिष्ठ पत्रकार हरीश सिंह की अध्यक्षता में क्लब के जिला कार्यालय ज्ञानपुर में संपन्न हुई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि प्रदेश में आये दिन पत्रकारों पर जुल्मो सितम ढाये जा रहे।न्याय दिलाने के नाम पर शासन प्रशासन स्तर से सिर्फ कोरे आश्वासन मिलते है।उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीडऩ पर सरकार सजग नहीं हुई तो पत्रकार प्रेस क्लब के लोग हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेगे।जरूरत पडऩे पर प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचकर सीएम का घेराव कर अपने पीडि़त पत्रकार साथियों को न्याय दिलाने का काम करेंगे।उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकार एक साथ संगठित होकर रहेंगे तो पत्रकारों पर कोई जुल्म नहीं कर पायेगा। कुछएक पत्रकार ऐसे है कि जो अफसर शाही के चक्कर में फंस कर पत्रकारों को तोडऩे का काम कर रहे हैं।ऐसे पत्रकारों को भी हमे और आप को पहचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपसी फुट का यह नतीजा रहा है कि आज पत्रकार बराबर उत्पीडऩ का शिकार हो रहे हैं। इसी कारण शासन से लेकर प्रशासन तक न्याय नहीं मिल पा रहा है। कहा कि पत्रकार न्याय तभी पायेगे जब हम पत्रकार साथी एक दूसरे से कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य करेंगे।बैठक में क्लब के प्रदेश संयोजक विनय मौर्य ने कहा कि हम पत्रकार साथी सजग नहीं रहे तो हमे और आपकों हमेशा प्रताडऩा का शिकार होना पड़ेगा।जरूरत है हमे और आपको एक जुट होने की।प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पत्रकारों पर आयेदिन हमले और उत्पीडऩ हो रहे हैं। न्याय मांगने पर भी पत्रकारों को न्याय नहीं मिल रहा है।जिसके पीछे सिर्फ आपसी फूट का नतीजा हैै। हमे न्याय तभी मिलेगा, जब हम लोग एकजुट होकर लडेंगे।क्लब के जिलाध्यक्ष भदोही सत्येद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि आज के परिवेश में पत्रकारों पर प्रशासन तंत्र हावी होना चाहता है। हम पत्रकार साथी एकजुट होकर आपसी भेदभाव भुलाकर अपने भाइयों की लड़ाई में सहयोग करें।ताकि समाज में पत्रकार विरादरी का परचम लहराता रहे।बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर जब-जब जुल्म हुए उसके पीछे हमारी विरादरी ही साजिशकर्ता के रूप में शामिल रही है। हम पत्रकारों के बीच आपसी फूट डालकर लड़ाने की कोशिश करने वालों को कड़ी सबक सिखाने की जरूरत है। यदि पत्रकार साथी एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ेंगे तो न्याय पाना बामुश्किल होगा। हम पत्रकार साथी आज की तिथि से यह संकल्प लेते हैं कि किसी भी पत्रकार साथी के साथ हो रहे अत्याचार पर मौन नहीं रहेंगे।बैठक में विशेष रूप से संगठन के मजबूुतमी पर चर्चा की गई। तथा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसी भी पत्रकार साथी के साथ यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय वादात होती है तो क्लब के ग्रुप पर सूचना प्रसाारित होते ही एक साथी दूसरे साथी को मामले से अवगत कराते हुए लड़ाई के लिए एक जुट हो जाय। ताकि जिले के अधिकारियों से मिलकर पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाया जा सके। बैठक में महेश जायसवाल, गोपीचंद्र तिवारी, धीरेंद्र नाथ दुबे, चंद्रबालक राय,टिंकू सरदार,मो.नसीम, दीपक मिश्रा, पवन कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार दुबे, संजय कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार मोदनवाल, विश्वजीत शर्मा, पंकज पांडेय, संजय सिंह, अश्वनी दूबे, शेरू, राजेश मिश्र, राकेश सिंह, उमेश कुमार पांडेय, सुशील मिश्रा, राहुल सिंह, राजकुमार सरोज, राहुल शर्मा, अनुज गुप्ता, महेंद्र तिवारी, विकास सोनी, आशीष सोनी, फूलचंद मिश्रा, सत्यम पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।