अंततः पत्रकार की हुई जीत,आरोपी ने माफ़ी मांगी

जौनपुर।पत्रकार प्रेस क्लब के सभी सम्मानित बड़े भाइयों को बताना चाहता हूं कि अभी अभी हमारी वार्तालाप जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह से हुई है।उन्होंने बताया कि मेरे साथ घटित घटना के मामले में थानाध्यक्ष महाराजगंज सनवर अली ने मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज को कार्यवाही करने का निर्देश दिया था।जिसके तहत चौकी इंचार्ज की कड़ी सक्रियता के चलते धमकी देने वाला आरोपी पत्रकार राजेन्द्र जी के शरण में जाकर क्षमा याचना करने लगा है।बकौल राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मेरे विरोधी के खिलाफ काफी शक्ति दिखाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा लिख कर जेल तक भेजने की बात कही।आरोपी प्रधानपति महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपा सिंह के भाई गिरिजा सिंह को लेकर आज देर शाम माफ़ी मांगे है।फिर भी पुलिस ने मामले को राजेन्द्र के ऊपर छोड़ दिया है।वैसे राजेन्द्र जी का सम्मान बन गया है।और ताजेंद्र जी खुश भी है।
घनश्याम पाठक-प्रदेश अध्यक्ष-पत्रकार प्रेस क्लब-उत्तर प्रदेश । 15-07-17