क्लब से लेफ्ट होने पर डीपी यादव जी के नाम मैसेज
*प्रिय बड़े भाई श्री डीपी यादव जी*
*आपका सलाह-मशविरा मुझे बड़ा अच्छा लगा। लेकिन सलाह मशविरा देने के पूर्व आप मुझसे निजी वार्ता कर सकते थे, मेरे पर्सनल इनबॉक्स पर पोस्ट करते, इस पर विस्तृत चर्चा की जाती।*
*आपको यह अवगत कराना चाहता हूं कि जो आपकी सलाह है उसके पूर्व ही सभी जनपदों से एक-एक प्रतिनिधि प्रदेश की टीम में जोड़ने की व्यवस्था चल रही है, साथ ही जनपद, मंडल और प्रदेश का विस्तृत गठन किया जा रहा है एवम समय समय पर टेलीफोनिक वार्ता कर के मामले में राय मशविरा किया जाता है। रही सही बात पाक्षिक या मासिक बैठक की तो अभी क्लब रजिस्टर्ड हुआ इस दौरान समयाभाव के कारण अभी तक कोई बैठक आहूत नहीं की गई थी शीघ्र ही अगले माह में बैठक भी बुलाई जायेगी।*
*जिसमे सभी लोगो से राय और विचार लेकर उस पर गम्भीरता से चर्चा होगी। क्लब के समस्त जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण संगठन के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा कर विस्तार में सहयोग कर रहे हैं। जिसमें आपसे भी पूरी सहयोग की अपेक्षा थी परंतु आपने सहयोग की बजाय लेफ्ट होकर संगठन का साथ छोड़ दिया जो अत्यंत ही निंदनीय है। आगे आप की मर्जी।*
*आपका अनुज*
*घनश्याम पाठक*
*अमर उजाला*
*प्रदेश अध्यक्ष - उत्तर प्रदेश*
*पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश*
28-05-17