सारनाथ से आज पीपीसी का आगाज! वीडियों में देखें पत्रकारों की हुंकार
वाराणसी। साथियों जिस दिन और जिस घड़ी का इंतजार था वह दिन और घड़ी आ ही गयी। आज सारनाथ के शिवम गेस्ट हाउस में पत्रकार प्रेस काउंसिल अर्थात पीपीसी का आगाज हो गया। आज से जुड़े सभी साथियों के लिए हर्षोल्लाश का माहौल है। यह पल किसी पर्व से कम नहीं है। पीपीसी की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित तमाम साथियों द्वारा जो एकता और अखण्डता का परिचय दिया गया वह काबिले तारिफ है।
जिले के पत्रकारों में अपनी एक अलग पहचान बनाने और पत्रकार उत्पीडन की जानकारी मिलते ही पत्रकार साथी को न्याय दिलाने के लिये सबसे पहले आगे आने वाले और आख्रिरी समय तक लड़ाई लड़ने वाले अमर उजाला के पत्रकार श्री घनश्याम पाठक जी द्वारा सारनाथ स्थित शिवम गेस्ट हाउस में पीपीसी का आगाज किया गया। इस मौके पर वाराणसी, भदोहीं, जौनपुर,चन्दौली से सैकड़ों पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज हुई। समय—समय पर पूरे जोश के साथ संबोधन और हर हर महादेव के नारे की ध्वनि इस बात की गवाही देती रही कि काशी की पावन नगरी में भगवान बुद्ध की तथागत उपदेश स्थली से पीपीसी का आगाज हो रहा है।