अभद्र टिपण्णी कर ग्रुपो पर न्यूज़ पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
*अभद्र टिपण्णी कर ग्रुपो पर न्यूज़ पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज*
-----------------------------------
वाराणसी।एक दैनिक अखबार के पत्रकार व पत्रकार प्रेस काउन्सिल (पीपीसी)के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम पाठक के खिलाफ 18 अप्रैल 17 को वाराणसी जिले के शिवपुर निवासी बिरेन्द्र उपाध्याय ने दुसरे ग्रुप से मैसेज की कॉपी पेस्ट कर उसमे छेड़छाड़ करते हुए अपमान जनक शब्द लिख कर अपने कई ग्रुपो के साथ अन्य ग्रुपो पर मैसेज पोस्ट कर दिया था।इस मामले को पीपीसी के लोगो ने गंभीरता से लिया।घनश्याम पाठक के तहरीर पर जंसा पुलिस ने आरोपी बिरेन्द्र उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 190/17 धारा 66 A के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष जंसा रामप्रीत यादव ने मुकदमा दर्ज किये जाने की पुष्टि की।