पुलिस और पत्रकार के सहयोग से शलमा का होगा आपरेशन

वाराणसी।आज दिनांक 18 अप्रैल 17 को दैनिक जनसंदेश टाइम्स अखबार के पत्रकार व पीपीसी के जिला सचिव सन्तोष कुमार दुबे जी ने एक गरीब बच्ची की मदद कर पत्रकारो के साथ पीपीसी का नाम रोशन कर दिया है।सन्तोष दुबे जी एक समाचार के सिलसिले में मिर्जामुराद थाने पर गए थे।कि इसी बीच आलिया बेगम नामक एक महिला निवासी मधुकर शाहपुर दुधवा अपनी बच्ची के आपरेशन में आर्थिक मदद करने की गुहार थाना प्रभारी संतोष सिंह से कर रही थी।आलिया की 7 वर्षीय पुत्री शलमा का एक्सिडेंट 23 दिसम्बर 2016 को मिर्जामुराद के खोचवा के पास अज्ञात वाहन से हो गया था।प्रभारी निरीक्षक ने अपनी गाड़ी से पीड़ित बच्ची को ट्रामा सेंटर भेजकर उसको भर्ती करवा दिया था। जहा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी।प्रभारी निरीक्षक ने बच्ची का इलाज अपने खर्च पर कवाया और वह ठीक भी हो गई।परंतु बच्ची के कान का पर्दा फट गया था और एक आँख में भी गम्भीर चोट आने के कारण दिखाई नही दे रहा था।डॉक्टर ने आपरेशन करने की सलाह दी।और खर्चा लगभग 25 से 30 हजार बताया था।बच्ची का आपरेशन गुरुवार को होना है लेकिन रुपया अधेला भी माँ के पास नही।महिला की गुहार से प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह व पत्रकार संतोष दुबे भावुक हो उठे।चूँकि दुबे जी का आज जन्मदिन है जिसने बच्ची की मदद के लिए पांच हजार रूपये की सहयोग राशि दी।बाकी खर्च निरीक्षक व उनके सहयोगियों ने जुटा कर बच्ची के माँ को देने का वादा कियाआलिया ने पुलिस और पत्रकार को कोटि कोटि दुआए दी।