पत्रकार प्रेस काउंसिल के साथियो को सन्देश

पीपीसी के सभी सम्मानित बड़े भाइयो को आज याद दिलाना चाहता हूँ।कि जिस संगठन को हम लोगो ने तिलांजली दे दिया उस संगठन की शुरुआत भी सारनाथ के तथागत उपदेश स्थली से ही हुआ था।लेकिन तिलांजली वाले संगठन के मुखिया अपने मद में मदांत होकर भदोही के सम्मानित बड़े भाई व क्रांतिकारी पत्रकारो को अपमानित कर हम लोगो को सदा के लिए जुदा करना चाहते थे।लेकिन ईश्वर की गति को कोई टाल नही सकता है। "बलि चाहा आकाश को भेज दिया पाताल"अमुक संगठन के अहंकारी लोग भदोही, वाराणसी,चंदौली,जौनपुर के साथियो के साथ अग्रेजी निति से फुट डालकर हम लोगो को तोड़ने की साजिश कर रहे थे उस साजिश को भगवान् बुद्ध,बाबा भोले नाथ बाबा काल भैरव भी नही सह सके।मित्रो सच कहा गया है कि भक्तो का अपमान भगवान भी नही सह सकते है।उस संगठन के शुरूआती दौर में मेरे साथ विनय कुमार मौर्या,पवन पाण्डेय,संतोष पाण्डेय,पवन त्रिपाठी,मुकेश मिश्रा.मदन मोहन शर्मा/बृजेश ओझा रहे।उसके बाद कारवाँ बढ़ता ही गया।और आज भी पीपीसी के शुरूआती के समय भी इन्ही साथियो के साथ सैकड़ो साथियो का साथ मिला।इतना ही नही वही स्थान भी पुनःमिला है।जिसे हम लोग कभी भुला नही सकते है।सर्व प्रथम हम काशी नगरी के साथ भगवान बुद्ध के तपो स्थली भूमि को हजारो बार नत मस्तक होकर बारम्बार प्रणाम करने के साथ एक संकल्प भी लेता हूँ।कि जिस तरह से भारत अपने कश्मीर के बिना नही रह सकता है।उसी तरीके से काशी अपने अभिन्न अंग भदोही,जौनपुर,चंदौली बिना नही रह सकता है।मै इन सभी जनपदों के अपने इन क्रांतिकारी बड़े भाइयो को ह्रदय की अंतिम गहराइयो से प्रणाम करते हुए संगठन में भरपूर सहयोग की उम्मीद करता हूँ।जय हिन्द,जय पत्रकार,जय पीपीसी।घनश्याम पाठक-जिलाध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष-पीपीसी-यूपी-भारत।🙏🏻🌷🙏🏻