पीपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने घनश्याम पाठक


शिवम पैलेस में पीपीसी की पहली कोर कमेटी की बैठक संपन्न
वाराणसी।भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ स्थित शिवम् पैलेस में आज दिनांक 16 अप्रैल 2017 को दोपहर पत्रकार प्रेस काउंसिल (पीपीसी) कोर कमेटी की एक बिशेष बैठक पीपीसी के वरिष्ठ सदस्य व मंडल संरक्षक विनय कुमार मौर्या की अध्यक्षता में बुलाई गई।जिसमे संगठन की  मजबूती के साथ इसके ब्यापक बिस्तार पर बिस्तृत रूप से  चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से मंडल संयोजक पवन पाण्डेय,मंडल उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय,मंडल उपाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा,भदोही के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार द्रिवेदी,जिला संयोजक आशीष सोनी,जौनपुर के प्रभारी जिलाध्यक्ष लालचन्द्र निषाद,चंदौली के जिला संयोजक मुकेश मौर्या ने यह प्रस्ताव रखा कि पीपीसी जिले व प्रदेश स्तर तक सिमित होकर नही रहेगा बल्कि देश के अन्य राज्यो में भी इसका गठन किया जाए।और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक को बनाया जाय।कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य व वाराणसी के जिला महासचिव मुकेश मिश्रा ने संगठन के बिभिन्न मुद्दों को भी उठाया।जिस पर लोगो ने त्वरित निर्णय लेने की बात कही।


कोर कमेटी की बैठक में लोगो ने एक स्वर से प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए श्री पाठक को पीपीसी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष के मनोनयन के बाद पत्रकारो ने खूब जश्न मना कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा की मुझे जो जिम्मेदारी सौपी गई गई है।उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभायेगे।जल्द ही यूपी में पहले प्रदेश पदाधिकारियो का गठन किया जाएगा।इसके पूर्व कानूनविदों से राय लेकर संगठन का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।कोर कमेटी की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल पाठक व बृजेश कुमार मिश्रा से भी राय मसविरा की गई।बैठक में पीपीसी कोर कमेटी के सदस्यों के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी डा.लोकनाथ पाण्डेय,प्रवीण कुमार यादव यश,दिलीप सिंह,टिंकू सरदार,राघवेन्द्र पाण्डेय,भाष्कर नियोगी,आर के श्रीवास्तव,बिरेन्द्र कुमार पाण्डेय,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय,संजय कुमार चौरसिया,विजय शंकर विद्रोही,दिलीप कुमार दुबे,राजीव सेठ (द्रितीय)विमलेश दुबे,अजीत कुमार वर्मा,अरुण कुमार पटेल,संजय कुमार दिनकर,हेमंत कुमार दुबे ,विनीत पांडे ,सुरेंद्र सिंह, आनंद कुमार चौबे,अमित कुमार वर्मा,महेंद्र कुमार तिवारी,राहुल कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह,राजेश कुमार मिश्रा,मोहम्मद नसीम, बृजेश ओझा,संजय कुमार मिश्रा,संजय कुमार सिंह, अभिनव कुमार पांडे,वीरेंद्र यादव,विवेक पांडे ,राजीव रतन शर्मा ,नवीन प्रधान, विकास सोनी, आफताब आलम ,विवेक यादव ,पंकज पांडे,आशीष सिंह,कृष्णा सिंह,जयप्रकाश पाल ,गौरव शुक्ला,जीवा तिवारी ,योगेश श्रीवास्तव ,जगदीश जयसवाल मदन मोहन मिश्रा,संतोष सिंह,आनंद तिवारी,राजेन्द्र प्रसाद सिंह,पुष्कर मिश्र,संजय कुमार मिश्रा,मोहम्मद इरफ़ान हाशमी,अजीत कुमार पटेल,विपिन पाण्डेय,उमा शंकर वर्मा,विकास सोनी,जय प्रकाश पाल,संतोष कुमार मिश्रा,दीपक मिश्रा,संजीव शर्मा,अमरदीप,राजकुमार,अभय कुमार मिश्रा,आशीष सिंह,आशीष गुप्ता,युसूफ खान,राजेश ओझा,कृपा शंकर यादव,आशुतोष तिवारी,सुनील प्रजापति,दीपक तिवारी,अतीक खान के साथ साथ वाराणसी,भदोही चंदौली,जौनपुर के सैकड़ो पत्रकार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मुकेश मिश्रा ने किया।कार्यक्रम देर रात तक चला।